राष्ट्रपति सैयद रईसी ने अल्लाह और क़ुरआने मजीद की सौगंध खाई...वीडियो रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i102362-राष्ट्रपति_सैयद_रईसी_ने_अल्लाह_और_क़ुरआने_मजीद_की_सौगंध_खाई...वीडियो_रिपोर्ट
इस्लामी गणतंत्र ईरान के आठवें राष्ट्रपति ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०२१ १५:२५ Asia/Kolkata

इस्लामी गणतंत्र ईरान के आठवें राष्ट्रपति ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर ली।

नये राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में 73 देशों के 115 अधिकारियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में आयोजित हुआ।

शपथग्रहण समारोह को दुनिया के अनेक चैनलों ने लाइव प्रसारित किया। इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के निदेशक मंडल के प्रवक्ता सैयद निज़ामुद्दीन मूसवी ने सैयद इब्राहीम रईसी के शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह शपथ ग्रहण तेहरान के समय के अनुसार शाम पांच बजे गुरुवार को मजलिसे शूराए इस्लामी में आयोजित हुआ।

नया राष्ट्रपति अपना पद संभालने और नई सरकार शुरु करने से पहले पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करता है। शपथ का अर्थ होता है क़सम खाना।

इस्लामी गणतंत्र ईरान का राष्ट्रपति देश के संविधान की धारा 121 के आधार पर शपथ लेता है कि वह राष्ट्रपति पद की अपनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करने के लिए अपनी सारी क्षमताओं को प्रयोग करेगा और उसके बाद शपथ पत्र पर हस्ताक्षर होता है।

शपथग्रहण के बाद राष्ट्रपति शपथपत्र पर हस्ताक्षर करता है और अपनी चार वर्षीय गतिविधियों को शुरू करता है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति और संसद सभापति दोनों ही भाषण देते हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के नये राष्ट्रपति के पास पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करने के बाद दो सप्ताह तक का समय रहता है कि वह नये मंत्रीमंडल और मंत्रियों के नाम संसद पेश करे और संविधान के आधार पर संसद एक सप्ताह तक मंत्री और उनके कार्यक्रमों की समीक्षा करती है और अगर संसद मंत्री के कार्यक्रम और एजेन्डे से ख़ुश हो जाती है कि उसे विश्वासमत मिल जाता है और अगर संसद राज़ी नहीं होती तो उसको रद्द कर देती है और फिर राष्ट्रपति दूसरे मंत्री का नाम संसद में पेश करता है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए