कोरोना की जारी स्थिति सहनीय नहीं हैः राष्ट्रपति रईसी
ईरान के राष्ट्रपति ने बल देकर कहा है कि कोरोना की जो वर्तमान स्थिति है वह सहनीय नहीं है।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार सैयद इब्राहीम रईसी ने आज कोरोना से मुकाबले के आयोग की बैठक में कहा कि कोरोना की व्यापकता के दृष्टिगत इसके मुकाबले के लिए जो कुछ किया जा रहा है वह पर्याप्त व काफी नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसके लिए जेहादी कार्यवाही की ज़रूरत है। राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि देश के लागू कराने के जो ज़िम्मेदार हैं उनका काम केवल सिफारिश करना नहीं है बल्कि लागू करने को सुनिश्चित बनाने के संबंध में भी उन्हें निर्णय लेना चाहिये।
राष्ट्रपति ने इसी प्रकार कहा कि कोरोना से मुकाबले में रक्षात्मक मुद्रा से निकल कर आक्रामक मुद्रा में आ जाना चाहिये। उन्होंने बल देकर कहा कि स्वंय सेवी बलों और संगठनों व संस्थाओं को लैस करने के लिए उचित मैकेनिज़्मि अपनाये जाने की ज़रूरत है। MM