दाइश को पराजित करने में हश्दुश्शाबी की सबसे अहम भूमिका: क़ालीबाफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i102448-दाइश_को_पराजित_करने_में_हश्दुश्शाबी_की_सबसे_अहम_भूमिका_क़ालीबाफ़
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के अध्यक्ष ने कहा है कि दाइश की हार की सबसे बड़ी वजह इराक़ के स्वयंसेवी बलों द्वारा किया गया संघर्ष है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०८, २०२१ ०६:२१ Asia/Kolkata
  • दाइश को पराजित करने में हश्दुश्शाबी की सबसे अहम भूमिका: क़ालीबाफ़

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के अध्यक्ष ने कहा है कि दाइश की हार की सबसे बड़ी वजह इराक़ के स्वयंसेवी बलों द्वारा किया गया संघर्ष है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के प्रमुख फ़ाले अलफ़य्याज़ से मुलाक़ात में कहा कि इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की पराजय इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के व्यापक संघर्ष और महान योद्धा शहीद क़ासिम सुलेमानी और शहीद अबू मेहदी अलमोहन्दिस के अथक साहस और प्रयास का परिणाम थी।

इराक़ी स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के प्रमुख फ़ाले अलफ़य्याज़ ने भी इस्लामी गणतंत्र ईरान द्वारा किए जा रहे समर्थन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और साथ ही ईरान की सरकार और मजलिसे शूराए इस्लामी की सफलता की कामना की। इस मौक़े पर दोनों पक्षों ने इराक़ और क्षेत्र के हालिया घटनाक्रम पर चर्चा की। साथ ही इराक़ को सुरक्षित रखने में लोकप्रिय स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी की सकारात्मक भूमिका का उल्लेख किया। ईरान के संसद सभापति और इराक़ी स्वयंसेवी बले हश्दुश्शाबी के अध्यक्ष ने इस बैठक में शहीद क़ासिम सुलेमानी और शहीद अबू मेहदी अलमोहन्दिस के बलिदान को याद किया। (RZ)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए