सार्वजनिक टीकाकरण ईरानी सरकार की पहली प्राथमिकता है, राष्ट्रपति रईसी
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता कोरोना के ख़िलाफ़ सार्वजनिक टीकाकरण है।
ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहीम रईसी ने रविवार को ईरानी कोरोना वैक्सीन कोव-ईरान बरकत लगवाने के बाद, लोगों के जीवन की रक्षा के लिए चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मचारियों के कड़े प्रयासों के लिए उनकी सराहना की और उनका शुक्रिया अदा किया।
राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि आम नागरिकों का टीकाकरण एक ज़रूरत है और यह उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, ताकि हम इस वायरस के मुक़ाबले में लोगों की शारीरिक क्षमता को मज़बूत बना सकें।
ईरान में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन के उत्पादन के बारे में उन्होंने कहाः जितना भी संभव हो सकेगा, घरेलू वैक्सीन का इस्तेमाल करेंगे, और जितनी मात्रा में आयात की ज़रूरत होगी, तो विदेशों से आयात करेंगे।
ईरान में कोराना वायरस की ताज़ा स्थिति पर चिंता जताते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहाः लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और संबंधित अधिकारियों को इसके लिए भूमि प्रशस्त करनी चाहिए। msm