ईरान ने राजनीतिक ढंग से अफ़ग़ान समस्या के समाधान पर बल दिया
ईरान के विदेशमंत्री ने विश्व समुदाय का आह्वान किया है कि वह राजनीतिक ढंग से अफ़ग़ान समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाये।
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने बल देकर कहा कि विश्व समुदाय को चाहिये कि वह राजनीतिक ढंग से अफगान समस्या के समाधान और हिंसा और उसके परिणामों की भर्त्सना के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाये।
विदेशमंत्री ने रविवार को अफ़ग़ानिस्तान के मामलों में राष्ट्रसंघ के महासचिव के विशेष दूत जॉन आर्नो से तेहरान में मुलाक़ात की। इस मुलाकात में विदेशमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान की खतरनाक व जटिल परिस्थिति की ओर संकेत किया और विदेशी शक्तियों की ग़लत नीतियों को अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान परिस्थिति का महत्वपूर्ण कारण बताया।
विदेशमंत्री ने अफगानी गुटों के मध्य वार्ता और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में सहायता प्रदान करने हेतु तेहरान की तत्परता की घोषणा की और कहा कि केवल अफगानी गुटों के मध्य वार्ता से इस देश की समस्या का समाधान किया जा सकता है।
इस मुलाक़ात में अफगानिस्तान के मामलों में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत जॉन आर्नो ने भी अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में इस्लामी गणतंत्र ईरान और क्षेत्र के दूसरे देशों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोई एक देश या गुट अफगानिस्तान की स्थिति को बेहतर नहीं कर सकता और केवल सामूहिक सहयोग से अफगानिस्तान में जारी लड़ाई व तनाव को कम किया जा सकता है।
इसी प्रकार जॉन आर्नो ने भी कहा कि केवल अफगानी गुटों के मध्य वार्ता से ही अफगान समस्या का समाधान किया जा सकता है और उन्होंने तेहरान में अपनी भेंटवार्ता को रचनात्मक व लाभदायक बताया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!