जोसेफ़ बोरेल का बयान पक्षपातपूर्ण हैः तेहरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त के बयान को पक्षपात पर आधारित करार देते हुए उसे रद्द कर दिया है।
सईद ख़तीबज़ादे ने यूरोपीय संघ की विदेश नीति के ज़िम्मेदार जोसेफ बोरेल के बयान को दायित्वहीन बताते हुए उसकी भर्त्सना की और उसे रद्द कर दिया।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आज सुबह प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि जोसेफ़ बोरेल का यह बयान न केवल आधारहीन है बल्कि फार्स की खाड़ी और ओमान सागर में शांति व सुरक्षा की स्थापना में भी कोई सहायता नहीं करेगा।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने जायोनी शासन के सरकारी आतंकवाद और व्यापारिक जहाज़ों के संबंध में उसकी विध्वंसक कार्यवाहियों पर यूरोपीय देशों की चुप्पी की ओर संकेत किया और कहा कि इन देशों को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिये जो पक्षपात का सूचक हो क्योंकि इससे उनकी कथनी और करनी पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। उन्होंने ओमान सागर में इस्राईली जहाज़ पर हमले के संबंध में इस्राईल, ब्रिटेन और अमेरिका के निराधार दावों को अस्वीकार्य बताया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!