अफ़ग़ानिस्तान में आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाए, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i102664-अफ़ग़ानिस्तान_में_आम_नागरिकों_की_सुरक्षा_को_सुनिश्चित_बनाया_जाए_ईरान
अफ़ग़ानिस्तान में जारी लड़ाई पर ईरान ने कड़ी चिंता जताते हुए आम नागरिकों की जान की हिफ़ाज़त करने का आहवान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १३, २०२१ १३:३४ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में आम नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाए, ईरान

अफ़ग़ानिस्तान में जारी लड़ाई पर ईरान ने कड़ी चिंता जताते हुए आम नागरिकों की जान की हिफ़ाज़त करने का आहवान किया है।

शुक्रवार को अफ़ग़ानिस्तान के शहर हेरात पर तालिबान के क़ब्ज़े के बाद, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने कहाः राजनयिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सुनिश्चित बनाए जाने के लिए गंभीरता से ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है।

उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के शहर हेरात में स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास में तैनात कर्मचारियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि विदेश मंत्रालय निरंतर मिशन में तैनात राजनयिकों के संपर्क में है।

ग़ौरतलब है कि बुधवार को तालिबान ने हेरात पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

इस बीच, शुक्रवार को तालिबान ने प्रांतीय राजधानी क़ंधार पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया है। क़ंधार के बाद तालिबान काबुल का रुख़ कर सकते हैं, क्योंकि राजधानी काबुल के बाद यह अफ़ग़ानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। msm