ईरान, बीमार बच्चों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, विशेष न्यूक्लियर मेडिसिन हास्पिटल तैयार...
ईरान में बच्चों के लिए विशेष न्यूक्लियर मेडिसिन हास्पिटल का उद्घाटन हो गया।
बच्चों के विशेष न्यूक्लियर मेडिसिन हास्पिटिल का उद्घाटन शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में किया गया जिसमें बच्चों के अस्पताल के डाक्टरों, परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख डाक्टर अली अकबर सालेही ने कार्यक्रम को संकबोधित करते हुए बच्चों के विशेष न्यूक्लियर मेडिसिन अस्पताल के उद्घाटन को परमाणु तकनीक से शांति पूर्ण लाभ उठाने के मार्ग में अहम प्रगति क़रार दिया।
उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के उद्घाटन से उन बच्चों की समस्याएं दूर करने में मदद मिलेगी जिन्हें न्यूक्लियर मेडिसिन की आवश्यकता है।
डाक्टर सालेही का कहना था कि ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने न्यूक्लियर मेडिसिन पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रखा है।
उन्होंने बताया कि न्यूक्लियर मेडिसिन के संबंध में परमाणु ऊर्जा संस्था को अहम ज़िम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए