ईरान शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता हस्तांतरण का स्वागत करता हैः ख़तीबज़ादे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि तेहरान शांतिपूर्ण ढंग से अफ़ग़ानिस्तान में सत्ता के हस्तांतरण का स्वागत करता है।
सईद ख़तीबज़ादे ने बल देकर कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान स्ट्रैटेजिक परिषद के माध्यम से सत्ता के हस्तांतरण का स्वागत करता है और आशा है कि समस्त पक्ष वार्ता के माध्यम से मौजूद समस्या का समाधान करेंगे।
उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के परिवर्तनों की संकेत किया और कहा कि हम वहां होने वाले परिवर्तनों पर पैनी नज़र रखे हुए हैं और समस्त पक्षों से संपर्क में हैं। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के मध्य बहुत अधिक धार्मिक, एतिहासिक और सांस्कृतिक समानतायें हैं और ईरान समस्त संवेदनशील समय में अपने मुसलमान और पड़ोसी देश के साथ रहा है और इस संदेशनशील समय में भी हम अफ़ग़ान जनता के साथ हैं और हम वार्ता के माध्यम से अफगानिस्तान में शांति व सुरक्षा स्थापित करने का पूरा प्रयास करेंगे।
इसी प्रकार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि हालिया दिनों हिंसा और अशांति में वृद्धि के कारण बहुत से लोग बेघर हो गये और हमें उम्मीद है कि विश्व समुदाय इस मामले पर गम्भीर रूप से ध्यान देगा। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने एक बार फिर बल देकर कहा कि ईरान का मानना है कि क्षेत्र की शांति व सुरक्षा की आपूर्ति क्षेत्रीय देशों की भागीदारी व सहयोग से होनी चाहिये और तेहरान क्षेत्र में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति को संकटों और अशांति का अस्ली कारण समझता है।
उन्होंने अमेरिकी सरकार के क्रियाकलापों की ओर संकेत करते हुए कहा कि बाइडेन सरकार जब सत्ता में आई थी तो यह दर्शाने व दिखाने के प्रयास में थी कि वह ट्रम्प सरकार से भिन्न है परंतु व्यवहार में उसने ईरानोफोबिया की नीति अपनाई है और ईरान के संबंध में ट्रम्प सरकार की नीतियों का भी कोई परिणाम नहीं निकला और अमेरिकी अधिकारी इस बात को स्वीकार करते हैं कि ईरान के संबंध में इस प्रकार की नीति का कोई परिणाम नहीं निकलेगा।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की वर्तमान सरकार के अधिकारी पहले के अमेरिकी अधिकारियों से अधिक मानवीय मामलों को राजनीतिक यहां तक कि सुरक्षा मामलों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस प्रकार की नीति का भी पहले की नीतियों की तरह कोई परिणाम नहीं निकलेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!