नेवी के नए कमांडर का अपॉइन्टमेंट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i102796-नेवी_के_नए_कमांडर_का_अपॉइन्टमेंट
इस्लामी क्रान्ति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई ने एक आदेश के ज़रिए कमोडोर शहराम ईरानी को इस्लामी गणराज्य ईरान की नेवी का कमांडर नियुक्त किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०२१ ११:५२ Asia/Kolkata
  • नेवी के नए कमांडर का अपॉइन्टमेंट

इस्लामी क्रान्ति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई ने एक आदेश के ज़रिए कमोडोर शहराम ईरानी को इस्लामी गणराज्य ईरान की नेवी का कमांडर नियुक्त किया।

सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई का आदेश इस तरह हैः

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

कमोडोर शहराम ईरानी

आपमें मौजूद ज़िम्मेदारी की भावना, आपके अच्छे रिकॉर्ड और सेना के कमांडर जनरल के सुझाव पर आपको एडमिरल का रैंक प्रदान करता हूं और आपको इस्लामी गणराज्य ईरान की नेवी का कमांडर नियुक्त करता हूँ।

उम्मीद है कि आप नेवी, फ़ौज, सशस्त्र बल और देश की क्षमताओं से उचित तरीक़े से फ़ायदा उठाने के लिए गंभीर कोशिश करेंगे ताकि इस फ़ोर्स की जेहादी व क्रान्तिकारी प्रगति को बढ़ाया जा सके, इसकी क्षमता व तैयारी बढ़ायी जा सके और मानव संसाधन के विकास की बुनियाद पर इसे बहुआयामी तौर पर तय्यार किया जा सके।

इस पद पर रहते हुए एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी की प्रभावी कोशिशों का शुक्रिया अदा करता हूँ। अल्लाह से सभी को तौफ़ीक़ देने की दुआ करता हूँ। 

सय्यद अली ख़ामेनेई

Aug 17, 2021

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए