ईरान-मलेशिया के विदेशमंत्रियों की बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i10282-ईरान_मलेशिया_के_विदेशमंत्रियों_की_बैठक
तेहरान दौरे पर आए मलेशिया के विदेश मंत्री अनीफ़ा अमान ने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार-विमर्श किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१६ १५:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान-मलेशिया के विदेशमंत्रियों की बैठक

तेहरान दौरे पर आए मलेशिया के विदेश मंत्री अनीफ़ा अमान ने अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ से मुलाक़ात में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ ने दोनों देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक क्षेत्रों में सहयोग की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मलेशिया के साथ बहुआयामी सहयोग के विस्तार में किसी प्रकार की सीमित्ता ईरान के मद्देनज़र नहीं है। उन्होंने ऊर्जा, गैस, पेट्रोलियम और पर्यटन को दोनों देशों के बीच सहयोग में विस्तार के क्षेत्र बताए।

इस अवसर पर मलेशिया के विदेश मंत्री अनीफ़ा अमान ने बल दिया कि जेसीपीओए के बाद ईरान-मलेशिया ऊर्जा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं।

ज्ञात रहे कि मलेशिया के विदेश मंत्री ईरान के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को तेहरान पहुंचे थे। (MAQ/N)