ईरान की सभी परमाणु गतिविधियां, आईएईए की निगरानी में हैं, तेहरान
ईरान ने कहा है कि जेसीपीओए से संबंधित उसने अपनी जिन प्रतिबद्धताओं में कमी की है, वह इस समझौते के अंतर्गत है, और जब वाशिंगटन और इसमें शामिल दूसरे देश अपने वादों को पूरा करने लगेंगे, तेहरान भी वैसा ही करेगा।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने मंगलवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में आईएईए की हालिया ताज़ा रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहाः ईरान की सभी कार्यवाहियां, एनपीटी और सेफ़ गार्ड के तहत रही हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने निगरानी की है।
ख़तीबज़ादे का कहना था कि ईरान ने अपने वादों में कमी को लेकर जो क़दम उठाए हैं, वह भी परमाणु समझौते के तहत हैं और यह अमरीका और तीन यूरोपीय देशों द्वारा समझौते को तोड़ने या उस पर अमल नहीं करने के जवाब में हैं।
मंगलवार को आईएईए ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान ने यूरेनियम का संवर्धन तेज़ कर दिया है। msm