ईरान फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा है , रक्षा मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i10309-ईरान_फिलिस्तीनियों_के_साथ_खड़ा_है_रक्षा_मंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान इस्राईल के खिलाफ सम्पूर्ण विजय तक फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१६ २१:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा है , रक्षा मंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा कि ईरान इस्राईल के खिलाफ सम्पूर्ण विजय तक फिलिस्तीनियों के साथ खड़ा रहेगा।

ईरानी रक्षा मंत्री हुसैन देहक़ान ने मंगलवार को फिलिस्तीन के इस्लामी जेहाद संगठन के महासचिव से तेहरान में भेंट के दौरान कहा कि ज़ायोनी शासन के विरुद्ध विजय और बैतुल मुक़दद्स की आज़ादी की राह, मुसलमानों में एकता और फिलिस्तीनियों का व्यापक समर्थन है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रतिरोध के मोर्चे के कमज़ोर करने वाला हर क़दम फिलिस्तीनियों के साथ गद्दारी और बैतुलमुक़द्दस की आज़ादी की राह में रुकावट है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में युद्ध और रक्तपात करने का उद्देश्य, इस्राईल की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और फिलिस्तीनी मुद्दे को भुला देना है।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब यमन पर हमला करके और अपने पड़ोसों के साथ संबंधों में तनाव पैदा करके, इस्राईल की मदद कर रहा है।

इस भेंट में रमज़ान अब्दुल्लाह ने फिलिस्तीनियों की मदद में ईरान की भूमिका की सराहना की और कहा कि फिलिस्तीनी जनता की सूझबूझ और उनके समर्थकों की दूरदर्शिता अमरीका व इस्राईल की साज़िशों को नाकाम बना देगी।

फिलिस्तीन के इस्लामी जेहाद संगठन के महासचिव ने कहा कि इस्लामी देशों को इस्राईल नामक दुश्मन के खिलाफ अपने समस्त क्षमताओं का प्रयोग करना चाहिए। (Q.A.)