ईरान ने काबुल एयरपोर्ट हमले की कड़ी निंदा की है
ईरान ने गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हमदर्दी जताई है।
शुक्रवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे एक बयान जारी करके कहा कि तेहरान अफ़ग़ानिस्तान की निर्दोष जनता को निशाना बनाए जाने और हर उस आतंकवादी कार्यवाही की निंदा करता है, जिसमें महिलाओं, बच्चों, मर्दों और बूढ़ों पर हमला किया जाता है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने काबुल में जल्द से जल्द राष्ट्रीय सरकार के गठन की आशा जताई, जिसमें अधिकारी लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा की अपनी ज़िम्मेदारी को संभाल सकें।
गुरुवार शाम काबुल एयरपोर्ट पर हुए दो बम धमाकों में कम से कम 13 अमरीकी सैनिकों और 90 से ज़्यादा अफ़ग़ान नागरिकों की मौत हो गई।
बम धमाकों की ज़िम्मेदारी आतंकवादी गुट दाइश की ख़ुरासान शाख़ा ने अपने टेलीग्राम अकाउंट पर स्वीकार कर ली है। msm