ईरान और सीरिया के संबंध रणनीतिक हैं, अमीर अब्दुल्लाहियान
Aug २९, २०२१ १४:१४ Asia/Kolkata
ईरान के विदेश मंत्री ने दमिश्क़ की अपनी यात्रा के दौरान सीरियाई विदेश मंत्री से मुलाक़ात और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मामलों पर विचार विमर्श किया है।
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रविवार को अपने सीरियाई समकक्ष फ़ैसल मिक़दाद से मुलाक़ात की।
शनिवार को बग़दाद कांफ़्रेंस में भाग लेने के बाद अमीर अब्दुल्लाहियान अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर दमिश्क़ पहुंचे हैं।
दमिश्क़ पर पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के संबंदों को रणनीतिक बताया है।
उनका कहना था कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरान और सीरिया ने बेहतरीन सफलता हासिल की है, और आज दोनों देश व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं। msm
टैग्स