ईरान, हमेशा अफ़ग़ानिस्तान के साथ हैः ख़तीबज़ादे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया है कि अमरीका की ओर से अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़े से इस देश को संकट के अतिरिक्त कुछ अन्य नहीं मिला।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने मंगलवार को एक ट्वीट किया।
अपने टवीट में ख़तीबज़ादे ने लिखा है कि 20 वर्षों तक क़ब्ज़ा जमाए रखने से अफ़ग़ानिस्तान को रक्तपात, मारकाट, हिंसा, अशांति और अस्थिरता के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिला।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे लिखा कि इस समय अफ़ग़ानिस्ताान के नेताओं के पास इस देश में एक व्यापक सरकार का गठन करके अफ़ग़ानिस्तान को हिंसा मुक्त बनाने का एतिहासिक मौक़ा है। ख़तीबज़ादे ने लिखा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, हमेशा अफ़ग़ानिस्तान के साथ है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कल ही अफ़ग़ानिस्तान से अपने देश की 20 वर्षीय उपस्थिति को ख़त्म करने का एलान कर चुके हैं। जो बाइडन ने काबुल से आख़िरी अमरीकी विमान के निकलने के बाद एक बयान में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में हमारी 20 वर्षीय उपस्थिति अब ख़त्म हो गई।
बताया जा रहा है कि अमरीका के आख़िरी सी-17 विमान ने काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और अफ़ग़ानिस्तान से सैनिकों के निष्कासन की प्रक्रिया पूरी हो गयी।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए