लेबनान के लिए तेल भेजने को अब भी तैयार हैंः ईरान
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अगर लेबनान की सरकार और वहां के व्यापारियों को ईंधन की आवश्यकता है तो तेहरान उसको उनतक पहुंचाने के लिए तैयार है।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान के पूर्व विदेशमंत्री "बासील" से टेलिफोन पर बात की। इस वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, तेल के ख़रीदारों के लिए तेल उत्पादों के निर्यात के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि लेबनान और अगर फिर तेल की ज़रूरत होती है तो हम उसकी आपूर्ति के लिए तैयार हैं।
अब्दुल्लाहियान ने कहा कि ज़ायोनी षडयंत्रों से तैयार किये गए लेबनान के तेल संकट का समाधान जिस दूरदर्शिता से हिज़बुल्लाह के महासचिव ने किया वह इस बात का सूचक है कि लेबनान की सफलता भी इसी में निहित है कि वह अपने ही संसाधनों पर भरोसा करे।
इस टेलिफोनी वार्ता में लेबनान के पूर्व विदेशमंत्री बासील ने ईरान द्वारा लेबनान के लिए तेल भेजे जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने एसे लोगों की नीतियों की कड़ी आलोचना की जो अपने राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लेबनान की जनता को भूखा रखना चाहते हैं।उन्होंने इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ संबन्धों में विस्तार पर भी ज़ोर दिया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए