मेजर जनरल फ़िरोज़ाबादी का आज निधन हो गया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i103364-मेजर_जनरल_फ़िरोज़ाबादी_का_आज_निधन_हो_गया
स्वंय सेवी सेना बसीज में ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार सैयद हसन फ़िरोज़ाबादी का आज निधन हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०२१ १४:३२ Asia/Kolkata
  • मेजर जनरल फ़िरोज़ाबादी का आज निधन हो गया

स्वंय सेवी सेना बसीज में ईरान की इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार सैयद हसन फ़िरोज़ाबादी का आज निधन हो गया।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने सैयद हसन फ़िरोज़ाबादी के निधन पर सहानुभूति जताई और कहा कि स्वंय सेवी सेना बसीज का यह कमांडर प्रतिबद्ध और निष्ठावान था और वर्षों तक विभिन्न क्षेत्रों में ईरान की इस्लामी व्यवस्था की सेवा की।

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख, संसद सभापति और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों और ज़िम्मेदारों ने मेजर जनरल फिरोज़ाबादी के निधन पर सहानुभूति जताई है।

मेजर जनरल सैयद हसन फिरोज़ाबादी कुछ समय से बीमार थे और 70 वर्ष की उम्र में आज उनका निधन हो गया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए