आयतुल्लाह सईद हकीम के स्वर्गवास पर ईरान के राष्ट्रपति का शोक संदेश
Sep ०४, २०२१ १६:२५ Asia/Kolkata
आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद सईद ताबातबाई हकीम के स्वर्गवास पर राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने शोक संदेश भेजा है।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार सैयद इब्राहीम रईसी ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद सईद तबातबाई हकीम, धर्म के एक मज़बूत स्तंभ की भांति थे।
उन्होंने अपना जीवन इस्लाम और पैग़म्बरे इस्लाम (स) एवं उनके पवित्र परिजनों की शिक्षाओं के प्रचार एवं प्रसार में बिताया। राष्ट्रपति रईसी के अनुसार आयतुल्ला तबातबाई हकीम ने बहुत कठिन हालात में भी इराक़ी जनता का समर्थन किया।
ज्ञात रहे कि आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद मुहम्मद सईद ताबातबाई हकीम, नजफ़ के विख्यात वरिष्ठ धर्मगुरू थे। शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से उनका स्वर्गवास हो गया।
टैग्स