सैयद अली गीलानी का देहांत बहुत बड़ी क्षतिः विलायती
इस्लामी जागरूकता की महासभा के महासचिव ने सैयद अली गीलानी के देहांत पर संवेदना व्यक्त की है।
अली अकबर विलायती ने कश्मीरी नेता सैयद अली गीलानी को जम्मू व कश्मीर की महान हस्ती बताया।
अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि दिवंगत गीलानी, जम्मू व कश्मीर की एसी महान हस्ती थे जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय संघर्ष में गुज़ारा। इस शोक संदेश में अली अकबर विलायती ने सैयद अली गीलानी के परिजनों और उनके मानने वालों के प्रति सहृदयता जताई।
याद रहे कि कश्मीर की हुर्रियत कांफ़्रेंस के नेता सैयद अली गीलानी का का देहांत बुधवार की रात 92 वर्ष की आयु में हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले ग्यारह वर्षों से सैयद अली गीलानी, हाउस अरेस्ट थे।
वे जम्मू व कश्मीर में भारतीय सेना की उपस्थिति के कड़े विरोधी थे। जम्मू व कश्मीर वह क्षेत्र है जिसके स्वामित्व का दावा भारत और पाकिस्तान दोनो ही करते हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद ने जम्मू व कश्मीर की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए जनमत संग्रह कराए जाने का प्रवधान रखा है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए