युद्ध और आतंकवाद से ख़ाली अफ़ग़ानिस्तान चाहियेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i103510-युद्ध_और_आतंकवाद_से_ख़ाली_अफ़ग़ानिस्तान_चाहियेः_ईरान
विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान युद्ध और आतंकवाद से ख़ाली अफ़ग़ानिस्तान चाहता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०७, २०२१ २०:५३ Asia/Kolkata
  • युद्ध और आतंकवाद से ख़ाली अफ़ग़ानिस्तान चाहियेः ईरान

विदेशमंत्री ने कहा है कि तेहरान युद्ध और आतंकवाद से ख़ाली अफ़ग़ानिस्तान चाहता है।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई से टेलीफोन पर वार्ता में कहा कि ईरान युद्ध और आतंकवाद से खाली अफ़ग़ानिस्तान चाहता है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस टेलीफोनी वार्ता में विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई से हालिया परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

विदेशमंत्री ने कहा कि हमने इस वार्ता में इस बात पर बल दिया कि ईरान की सिद्धांतिक नीति यह है कि अफ़ग़ानिस्तान में व्यापक सरकार होनी चाहिये और केवल इस रास्ते से अफ़ग़ानिस्तान में शांति व सुरक्षा स्थापित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अफगानिस्तान के लोगों की सुविधा के लिए सीमाओं को खोल रखा है और व्यापार को जारी रखेगा। हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान के जो हालात हैं उसके लिए अमेरिका ज़िम्मेदार है और यह अफगानिस्तान के लोगों की ज़िम्मेदारी है कि वे वर्तमान स्थिति को समाप्त कर दें।

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने भी इस टेलीफ़ोनी वार्ता में कहा कि अफ़ग़ान नेताओं को चाहिये कि वे मौजूदा हालात को समाप्त करने के लिए पूरा प्रयास करें और मूल उद्देश्य अफ़ग़ान जनता व लोगों की इच्छाओं को व्यवहारिक बनाना है। MM