ईरान, अफ़ग़ानी राष्ट्र की इच्छाओं को अमली होते देखना चाहता है
ईरानी संसद मजलिसे शुराये इस्लामी में विदेश नीति समिति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता ने बल देकर कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अफ़ग़ानी जनता की इच्छाओं को व्यवहारिक होते देखना चाहता।
महमूद अब्बास ज़ादे मिशकिनी ने समाचार एजेन्सी फार्स के साथ वार्ता में कहा कि तेहरान अफगानी राष्ट्र व जनता के इरादों को व्यवहारिक होते देखना चाहता है।
उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान में होने वाले परिवर्तनों पर पैनी नज़र रखे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के बाहर के खिलाड़ी क्या दृष्टिकोण रखते हैं उसकी समीक्षा होनी चाहिये।
ईरान की संसद मजलिसे शुराये इस्लामी में विदेश नीति समिति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान के गुटों, जातियों व समुदायों और धड़ों को किसी प्रकार के दबाव के बिना अपने भविष्य के बारे में फैसला लेना चाहिये और यह ईरान की स्ट्रैटेजी है और इस दिशा में वह किसी प्रकार की सहायता में संकोच से काम नहीं लेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए