इराक़ी प्रधान मंत्री, ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात करने वाले पहले विदेशी नेता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i103676-इराक़ी_प्रधान_मंत्री_ईरानी_राष्ट्रपति_से_मुलाक़ात_करने_वाले_पहले_विदेशी_नेता
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का कहना है कि ईरान और इराक़ के दुश्मन नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हों, लेकिन दोनों राष्ट्र सभी क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १३, २०२१ ०७:२३ Asia/Kolkata
  • इराक़ी प्रधान मंत्री, ईरानी राष्ट्रपति से मुलाक़ात करने वाले पहले विदेशी नेता

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का कहना है कि ईरान और इराक़ के दुश्मन नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध हों, लेकिन दोनों राष्ट्र सभी क्षेत्रों में संबंधों में विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रविवार को तेहरान में इराक़ी प्रधान मंत्री मुस्तफ़ा अल-काज़ेमी के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रईसी ने कहाः दुश्मनों की मंशा के विपरीत, ईरान और इराक़ अपने संबंधों में विस्तार करेंगे, क्योंकि द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार से क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर तेहरान और बग़दाद की भूमिका में वृद्धि होगी।

इराक़ द्वारा ईरानी नागरिकों के लिए वीज़ा की आवश्यकता समाप्त करने वाली इराक़ी प्रधान मंत्री द्वारा सुनाई गई गुड न्यूज़ का हवाला देते रईसी ने कहाः कोरोना महामारी जैसी परिस्थितियों के बावजूद इराक़ी पीएम ने अरबईन के अवसर पर ईरानी ज़ायरीन की संख्या में वृद्धि का वादा किया है।

उन्होंने कहाः इराक़ी पीएम अल-काज़ेमी ने दोनों देशों के बीच वीज़ा समाप्त करने की सूचना दी, जो हमारे लिए एक अच्छी ख़बर है।

ग़ौरतलब है कि रविवार को तेहरान पहुंचने वाले इराक़ी प्रधान मंत्री अल-काज़ेमी ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से मुलाक़ात करने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। msm