ईरान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान पहुंच गये हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i103788-ईरान_के_राष्ट्रपति_ताजिकिस्तान_पहुंच_गये_हैं
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी शंघाई सम्मेलन में भाग लेने के उद्देश्य से ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १६, २०२१ ११:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान के राष्ट्रपति ताजिकिस्तान पहुंच गये हैं

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी शंघाई सम्मेलन में भाग लेने के उद्देश्य से ताजिकिस्तान की राजधानी दोशंबे पहुंच गये हैं।

प्राप्त समाचारों के अनुसार सैयद इब्राहीम रईसी ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमाम अली रहमान के आधिकारिक निमंत्रण पर शंघाई के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोशंबे पहुंचे हैं जहां ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री क़ाहिर रसूलज़ादे ने उनका स्वागत किया।

ईरान का राष्ट्रपति बनने के बाद सैयद इब्राहीम रईसी की यह पहली विदेश यात्रा है।

शंघाई सम्मेलन में भाग लेने के अलावा कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से क्षेत्रीय और द्विपक्षीय विषयों और इसी प्रकार संबंधों को विस्तृत करने के बारे में विचारों का आदान­- प्रदान करेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए