संयुक्त राष्ट्र संघ करेगा नए ईरानी विदेश मंत्री की मेज़बानी (वीडियो रिपोर्ट)
मैनहटन न्यूयॉर्क, सोमवार से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी करेगा। इसका नेतृत्व ईरानी विदेश मंत्री 57 वर्षीय हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान करेंगे। अब तक 30 देशों के विदेश मंत्रियों से उनकी मुलाक़ात का कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। यहां ईरान के राजदूत तख़्त रवांची इस यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं... महासभा के सम्मेलन के इतर दूसरी बैठके भी हैं, उच्च स्तरीय बैठकें, जो ऊर्जा, भोजन, जातीय भेदभाव जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं, इसी तरह सामूहिक विनाश के हथियारों
ईरान के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाक़ात करेंगे...
मीडिया से बातचीत भी कार्यक्रम का हिस्सा है, और दूसरी मुलाक़ातें भी, जो अभी निर्धारित नहीं हुई हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि परमाणु समझौता, अफ़ग़ानिस्तान ... और यमन के बारे में उनसे ज़्यादा सवाल किए जायेंगे।
तेहरान के समय के मुताबिक़, मंगलवार की रात को यहां संयुक्त राष्ट्र संघ महासभा में राष्ट्रपति भाषण देंगे, वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिए से। कामरान नजफ़ज़ादे, आईआरआईबी, संयुक्त राष्ट्र संघ, न्यूयॉर्क