हर धमकी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगाः ईरान
ईरान के रक्षामंत्री ने कहा है कि देश के सशस्त्र बल, हर प्रकार की धमकी का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।
ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद रज़ा आशतियानी ने यह बात ज़ायोनी नेताओं की बकवास के जवाब में ही। उन्होंने कहा कि ईरान की सशस्त्र सेना, दुश्मन की हर प्रकार की मूर्खतापूर्ण कार्यवाही का मुहंतोड़ जवाब देगी।
ईरान के रक्षामंत्री ने सोमवार को रक्षामंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में अवैध ज़ायोनी शासन के कुछ नेताओं की ओर से की जाने वाली बकवास पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से बारंबार यह कहा जा चुका है कि देश की प्रतिरोधक क्षमता केवल राष्ट्र और देश की सुरक्षा के लिए है।
उन्होंने कहा कि हम दुश्मन की हर प्रकार की धमकी का जवाब देने में सक्षम हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि महान ईरानी राष्ट्र, विगत की ही भांति पूरी होशियारी के साथ इस्लामी क्रांति की रक्षा करता रहेगा।
ईरान के रक्षामंत्री का कहना था कि अवैध ज़ायोनी शासन, हमेशा से ही ईरान के मुक़ाबले में परास्त होता रहा है। विश्व समुदाय में भी उसकी कोई हैसियत नहीं है। एसे में वह अपना ग़ुस्सा केवल अत्याचारग्रस्त बच्चों और महिलाओं पर उतारता रहता है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए