ईरानी विदेशमंत्री न्यूयार्क पहुंच गये
ईरान के विदेशमंत्री राष्ट्रसंघ की महासभा में भाग लेने के उद्देश्य से न्यूयार्क पहुंच गये जहां राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत ने उनका स्वागत किया।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान राष्ट्रसंघ की 76वीं बैठक में भाग लेने के उद्देश्य से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यूयार्क पहुंच गये हैं। न्यूयार्क के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जॉन एफ़ कैनेडी पर राष्ट्रसंघ में ईरानी राजदूत मजीद तख्त रवांची और दूसरे ईरानी अधिकारियों व प्रतिधियों ने उनका स्वागत किया।
इस यात्रा में विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे, विदेशमंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय मामलों के ज़िम्मेदार रज़ा नजफी और विदेशमंत्री के कार्यालय के अध्यक्ष इस्हाक़ आले हबीब भी विदेशमंत्री के साथ हैं।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबज़ादे ने कहा है कि ईरान के विदेशमंत्री के न्यूयार्क प्रवास के दौरान विभिन्न देशों के प्रतिनिधि व विदेशमंत्री द्विपक्षीय उनसे भेंटवार्ता करेंगे जिसमें परस्पर रुचि के विभिन्न विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया जायेगा।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहिया राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस भी मुलाक़ात करेंगे और ईरान का विदेशमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली अमेरिका यात्रा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!