शिक्षा और प्रशिक्षण की छाया में हुई है ईरान की प्रगतिः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104084-शिक्षा_और_प्रशिक्षण_की_छाया_में_हुई_है_ईरान_की_प्रगतिः_रईसी
राष्ट्रपति रईसी का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति, शिक्षा और प्रशिक्षण की छाया में हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०२१ १२:१६ Asia/Kolkata
  • शिक्षा और प्रशिक्षण की छाया में हुई है ईरान की प्रगतिः रईसी

राष्ट्रपति रईसी का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की प्रगति, शिक्षा और प्रशिक्षण की छाया में हुई है।

सैयद इब्राहीम रईसी ने शनिवार को ईरान में शैक्षणिक वर्ष के आरंभ होने के अवसर पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पूंजीनिवेश, सबसे महत्वपूर्ण पूंजी निवेश है।

उन्होंने कहा कि देश ने शिक्षा की छाया में प्रगति की है।  राष्ट्रपति का कहना था कि देश की सारी संस्थाओं और संगठनों को शिक्षा विभाग के साथ सहयोग करना चाहिए।

सैयद रईसी ने पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह के अवसर पर शहीदों के बलिदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्कूल और परिवार दो एसी चीज़ें हैं जो एक-दूसरे की पूरक हैं।  उनका कहना था कि मानव जीवन में शिक्षा को विशेष महत्व हासिल है।

राष्ट्रपति के अनुसार स्कूल को परिवर्तन लाने वाले कारक के रूप में होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि जिसके भीतर परिवर्तित होने की भावना न हो वह प्रगति नहीं कर सकता।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए