तेहरान कूटनीति को महत्व देता है, ईरानी विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि तेहरान, कूटनीति को महत्व देता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन से वापसी के दौरान एक ट्वीट के ज़रिए ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि ईरान, कूटनीति को महत्व देता है, सामने वाले पक्ष का हमेशा सम्मानजनक जवाब देता है और सद्भावना का जवाब सद्भावना से देता है।
ग़ौरतलब है कि ईरानी विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलनों को एक अच्छा अवसर क़रार देते हुए कहाः इस सम्मेलन के इतर उन्होंने विभिन्न देशों के नेताओं और राजनयिकों से 50 बैठकें कीं, जिससे पता चलता है कि ईरान कूटनीति को अहमियत देता है और विदेश नीति में एक संतुलन रखना चाहता है।
महासभा के सम्मेलन के इतर विदेशी नेताओं और राजनयिकों के साथ ईरानी विदेश मंत्री की मुलाक़ातों में ईरान परमाणु समझौता, अमरीका के ईरान विरोधी प्रतिबंध, अफ़ग़ानिस्तान और अन्य क्षेत्रीय मुद्दे छाए रहे। msm