ईरान की परमाणु क्षमता को समाप्त करना असंभवः ओलमर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104198-ईरान_की_परमाणु_क्षमता_को_समाप्त_करना_असंभवः_ओलमर्ट
इस्राईल के भूतपूर्व प्नधानमंत्री ने इस बात को स्वीकार किया है कि ईरान की परमाणु क्षमता को समप्त करना संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०२१ ११:४३ Asia/Kolkata
  • ईरान की परमाणु क्षमता को समाप्त करना असंभवः ओलमर्ट

इस्राईल के भूतपूर्व प्नधानमंत्री ने इस बात को स्वीकार किया है कि ईरान की परमाणु क्षमता को समप्त करना संभव नहीं है।

फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार इस्राईल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एहूद ओलमर्ट ने कहा है कि ईरान के परमाणु उद्योग को नष्ट करना अब संभव नहीं रहा।

ओलमर्ट ने हआरेत्स समाचारपत्र में एक लेख लिखा है।  अपने लेख में ओलमर्ट ने लिखा है कि अब मैं इस बात से सहमत हूं कि ईरान के परमाणु ख़तरे को समाप्त करने की इस्राईल के पास सैन्य क्षमता नहीं है।  उन्होंने ईरान के संदर्भ में इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री नेतनयाहू की नीतियों की आलोचना की।

इस्राईल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री का यह कहना था कि ज़ायोनी शासन के अधिकारी उत्तेजक बातें करके ईरान की परमाणु क्षमता को समाप्त करने के लिए वास्तविक सैन्य शक्ति हासिल नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण यह है कि ईरान के विरुद्ध कार्यवाही के लिए कुछ शासनों विशेषकर अमरीका के साथ सहयोग करते हुए उसको विश्वास में लेना होगा।

ईरान की परमाणु क्षमता के मुक़ाबले में अक्षम होने पर आधारित इस्राईल के भूतपूर्व प्रधानमंत्री का यह बयान एसी स्थिति में सामने आया है कि जब हालिया कुछ दिनों के दौरान इस्राईल के कई कमांडर यह एलान कर चुके हैं कि ज़ायोनी सेना के पास क्षेत्र से बाहर की जंग लड़ने की क्षमता नहीं है।

इस्राईल के सैन्य अधिकारियों के अनुसार जब ग़ज्ज़ा की हालिया लड़ाई में हमास और जेहादे इस्लामी ने इस्राईल को इस तरह से परेशान कर दिया था तो फिर हिज़बुल्लाह या ईरान के साथ मुक़ाबले में क्या होगा?

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि