इस्राईली हमलों को रुकवाने के लिए सुरक्षा परिषद तत्काल क़दम उठाएः ईरान
ईरान का कहना है कि सीरिया के विरुद्ध इस्राईल की कार्यवाहियों को रुकवाने के लिए सुरक्षा परिषद को तत्काल क़दम उठाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्रसंघ में ईरान के स्थाई प्रतिनिधि ने सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह इस्राईल को इस बात के लिए विवश करे कि सीरिया के विरुद्ध की जा रही अपनी कार्यवाहियों को फौरन रोक ले।
मजीद तख़्त रवानची ने सीरिया के परिवर्तनों के संदर्भ में कहा कि अवैध ज़ायोनी शासन, सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है जो अन्तर्राष्ट्रीय नियमों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इस्राईल की कार्यवाहियां, क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए गंभीर ख़तरा हैं।
इस बैठक में ईरान के प्रतिनिधि ने सीरिया के भीतर सक्रिय आतंकवादी गुटों के विरुद्ध संघर्ष के जारी रहने पर बल दिया। रवानची ने कहा कि यह संघर्ष लगातार जारी रहे जिसे रुकना नहीं चाहिए।
अपने संबोधन के अंत में तख़्ते रवानची ने कहा कि सीरिया पर लगाए गए एकपक्षीय प्रतिबंधों को हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की ओर से सीरिया की सरकार और जनता का समर्थन आगे भी जारी रहेगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए