पैमान जिबिल्ली को नियुक्त किया गया आईआरआईबी का प्रमुख
आईआरआईबी में अली असकरी की कार्यावधि समाप्त होने पर पैमान जिबिल्ली को इसके प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई के आदेशानुसार अबसे पैमान जिबल्ली, आईआरआईबी के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
वरिष्ठ नेता के बयान में आया है कि जन जागरूकता तथा ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मीडिया, एक विश्विद्यालय के समान है। यह संस्था, शत्रुओं के षडयंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए एक मंच के रूप में है। साथ ही यह देश के सार्वजनिक वातावरण में आशा और प्रसन्नता फैलाने वाला है।
वरिष्ठ नेता के बयान में आया है कि हमारी प्राथमिकताओं में सांस्कृतिक मार्गदर्शन, राष्ट्रीय एवं क्रांतिकारी भावना को मज़बूत करना, इस्लामी-ईरानी जीवनशैली का प्रचार एवं प्रसार और राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ाना देना शामिल है जिनकों मानव पूंजी का प्रयोग करते हुए कार्यक्रमों की गुणवत्ता को बढ़ाकर हासिल किया जा सकता है और इसके लिए दिनरात अथक प्रयासों की आवश्यकता है।
अपने इस संदेश में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने अपने कार्यकाल के दौरान अली असकरी की ओर से किये जाने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए पैमान जिबिल्ली के लिए ईश्वर से सफलता की कामना की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए