दुश्मनों को ईरान ने दे दी खुली धमकी, मूर्खता की तो...
ईरान के रक्षामंत्री ने दुश्मनों को धमकी देते हुए कहा है कि किसी भी मूर्खता का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद रज़ा आश्तियानी ने दुश्मनों की ओर से हर प्रकार की मूर्खता की ओर से सचेत किया है।
उन्होंने ट्वीट किया कि देश के दुश्मनों को हर प्रकार की मूर्खता का मुंहतोड़ उत्तर दिया जाएगा।
रक्षामंत्री का यह ट्वीट देश की थल सेना के सैन्य अभ्यास के अवसर पर सामने आया है।
ज्ञात रहे कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की थल सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्रों में फ़ातेहाने ख़ैबर सैन्य अभ्यास शुक्रवार की सुबह शुरु किया।
शुक्रवार की सुबह शुरू होने वाले फ़ातेहाने ख़ैबर सैन्य अभ्यास में थल सेना की दो बक्तरबंद ब्रिगेड, एक इन्फ़ैंट्री ब्रिगेड, इलेक्ट्रानिक वार फ़ेयर यूनिट और इन्जीनियरिंग कोर के जवान शामिल हैं जबकि वायु सेना के हेलीकाप्टरर भी आवश्यक सपोर्ट देने के लिए क्षेत्र में उड़ानें भर रहे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए