ईरान ने दिया लेबनान की भरपूर मदद का आश्वासन
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने गुरुवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पहुंचने के तुरंत बाद एलान किया कि ईरान, हर तरह से लेबनान की मदद के लिए तैयार है।
अमीर अब्दुल्लाहियान का कहना था कि तेहरान को भरपूर विश्वास है कि लेबनान उन सभी कठिनाईयों पर क़ाबू पाने की क्षमता रखता है, जिनका आज वह सामना कर रहा है। क्योंकि लेबनान की जनता पहले भी यह साबित कर चुकी है कि चुनौतियों का सामना करने से वह कभी घबराती नहीं है।
ग़ौरतलब है कि लेबनान की अपनी यात्रा के दौरान, ईरानी विदेश मंत्री लेबनानी राष्ट्रपति मीशल ऑन, संसद सभापति नबीह बेरी, प्रधान मंत्री नजीब मीक़ाती और विदेश मंत्री अब्दुल्लाह अबू हबीब से मुलाक़ातें करेंगे।
अमरीकी प्रतिबंधों और उसके सहयोगियों की आर्थिक घेराबंदी के कारण, आजकल ईरान को अभूतपूर्व आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, विशेष रूप से ईंधन की कमी ने देश में एक संकट उत्पन्न कर दिया है।
ईरान ने पिछले कुछ दिनों में कई तेल टैंकर लेबनान के लिए रवाना किए हैं और ज़ायोयनी शासन के मुक़ाबले में अग्रणी मोर्चे पर डटी इस देश की जनता की भरपूर मदद करने का आश्वासन दिया है। msm