आतंकवादी हमले का लक्ष्य मुसलमानों के मध्य फूट डालना हैः राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104584-आतंकवादी_हमले_का_लक्ष्य_मुसलमानों_के_मध्य_फूट_डालना_हैः_राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति ने अफ़ग़ान जनता के नाम सांत्वना संदेश में कहा है कि इस देश में आतंकवादी हमले का लक्ष्य मुसलमानों के मध्य फूट डालना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२१ १५:३३ Asia/Kolkata
  • आतंकवादी हमले का लक्ष्य मुसलमानों के मध्य फूट डालना हैः राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति ने अफ़ग़ान जनता के नाम सांत्वना संदेश में कहा है कि इस देश में आतंकवादी हमले का लक्ष्य मुसलमानों के मध्य फूट डालना है।

राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने अपने सांत्वना संदेश में अफगानिस्तान के क़ुन्दूज़ प्रांत की शीया मुसलमानों की मस्जिद में आत्मघाती हमले की निंदा की और कहा कि इस हमले का लक्ष्य मुसलमानों के मध्य फूट डालना है और यह हमला उन लोगों के हाथों अंजाम पाया है जिनकी धर्म और मानव विरोधी पहचान सब पर स्पष्ट है।

इसी प्रकार राष्ट्रपति के सांत्वना संदेश में आया है कि यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि आतंकवादी तत्वों का फलना- फूलना अमेरिकी समर्थन और उसके कार्यक्रम से हुआ है और हालिया वर्षों में अफ़ग़ानिस्तान में दाइश की गतिविधियों को और आसान बना दिया है।

साथ ही राष्ट्रपति ने अपने सांत्वना संदेश में कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान में आतंकवाद को समूल नष्ट करने के मार्ग में बाधा बना है। इसी प्रकार राष्ट्रपति ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सदा की भांति अपने अफगान भाई-बहनों की सहायता के लिए तैयार है और आशा है कि अफगानिस्तान में व्यापक सरकार के गठन से यह षडयंत्र विफल हो जायेगा और अफगानिस्तान के लोग शांतिपूर्ण वातावरण में रह सकेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए