अमरीकियों को मध्यपूर्व छोड़कर जाना ही होगाः अब्दुल्लाहियान
आईआरजीसी के कमांडर शहीद सुलैमानी के बलिदान का उल्लेख करते हुए विदेशमंत्री ने उन्हें विश्व नायक बताया है।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान के अलमनार टीवी चैनेल के साथ बात करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में शहीद सुलैमानी के प्रयासों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि शहीद क़ासिम सुलैमानी ने हिज़बुल्लाह और इराक़, सीरिया एवं लेबनान की सेना के साथ सहयोग करके वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध पूरी शक्ति से संघर्ष किया।
अपने साक्षात्कार में ईरान के विदेशमंत्री ने देश के पश्चिमोत्तर में किये गए हालिया सैन्य अभ्यास की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि इस सैन्य अभ्यास का संदेश पड़ोसियों के लिए दोस्ती और क्षेत्र को तकफीरी आतंकवादियों की उपस्थित से सुरक्षित बनाना है।
ईरान के विदेशमंत्री अब्दुल्लाहियान ने आगे कहा कि तेहरान ने आज़रबाइजान गणराज्य को बता दिया है कि क्षेत्र में आतंकवादियों और ज़ायोनियों की उपस्थिति, किसी भी स्थिति में काकेशिया क्षेत्र के हित में नहीं है।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने पश्चिमी एशिया में अमरीकी उपस्थति के बारे में कहा कि यहां से अमरीकियों को जाना ही होगा। अफ़ग़ानिस्तान के संदर्भ में ईरान के विदेशमंत्री का कहना था कि तेहरान, अफ़ग़ानिस्तान की उस सरकार का समर्थन करता है जिसमें वहां के सारे ही वर्गों का प्रतिनिधित्व हो।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए