ईरानी दूतावास ने क़ंदहार विस्फ़ोटों की कड़ी भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104804-ईरानी_दूतावास_ने_क़ंदहार_विस्फ़ोटों_की_कड़ी_भर्त्सना_की
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में ईरानी दूतावास ने कंदहार में होने वाले आत्मघाती विस्फोटों की कड़ी भर्त्सना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०२१ १४:१७ Asia/Kolkata
  • ईरानी दूतावास ने क़ंदहार विस्फ़ोटों की कड़ी भर्त्सना की

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में ईरानी दूतावास ने कंदहार में होने वाले आत्मघाती विस्फोटों की कड़ी भर्त्सना की है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार काबुल में ईरानी दूतावास ने एक विज्ञप्ति जारी करके कंदहार में शियों की मस्जिद और हुसैनिया में होने वाले हमले की भर्त्सना की और मारे जाने वालों के परिजनों के साथ सहानुभूति जताई है।

ईरानी दूतावास से जारी होने वाली विज्ञप्ति में कहा गया है कि क़ुन्दूज़ में होने वाली घटना के बाद इस हमले ने हमारे दुःख में वृद्धि कर दी है। इसी प्रकार इस विज्ञप्ति में आशा जताई गयी है कि तालेबान के ज़िम्मेदार अधिकारी इस प्रकार के आतंकवादी हमलों से कड़ाई से निपटेंगे।

आज होने वाले विस्फोटों में मारे जाने वाले व्यक्तियों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है परंतु कुछ सूत्र मरने वाले व्यक्तियों की संख्या 25 से 40 के बीच बता रहे हैं जबकि घायलों की संख्या 50 तक बताई गयी है। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए