शत्रुओं को हम पराजित करके रहेंगेः मेजर जनरल मूसवी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104834-शत्रुओं_को_हम_पराजित_करके_रहेंगेः_मेजर_जनरल_मूसवी
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के कमांडर इन चीफ ने कहा है कि समस्याओं का मुक़ाबला करते हुए हम दुश्मनों को पराजित करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०२१ १२:३३ Asia/Kolkata
  • शत्रुओं को हम पराजित करके रहेंगेः मेजर जनरल मूसवी

इस्लामी गणतंत्र ईरान की सेना के कमांडर इन चीफ ने कहा है कि समस्याओं का मुक़ाबला करते हुए हम दुश्मनों को पराजित करेंगे।

मेजर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी ने शनिवार की सुबह पवित्र नगर क़ुम की मस्जिदे जमकरान में सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए कहा कि शत्रु, समाज में निराशा उत्पन्न करना चाहता है।  उन्होंने कहा कि युवाओं को निराश करना, दुश्मन की सबसे महत्वपूर्ण स्ट्रैटेजी है।

मेजर जनरल मूसवी का कहना था कि निराशा या मायूसी के वातावरण को खत्म करने में युवाओं को आगे रहना चाहिए।  उनका कहना था कि युवाओं को लोगों के दिलों में आशा की किरण जगानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ईरान विश्व के उन देशों में से एक है जहां युवाओं की संख्या अधिक है।  ईरान की सेना के कमांडर इन चीफ के अनुसार युवा हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।

उन्होंने बताया कि जिस काल में विश्व दो ब्लाकों में बंटा हुआ था उस समय इस्लामी क्रांति ने सफलता अर्जित करके एक नया राजनैतिक आदर्श पेश किया।  मेजर जनरल मूसवी ने कहा कि वर्तमान समय में इस्लामी क्रांति, इतिहास के महत्वपूर्ण ध्रुव में परिवर्तित हो गई है। MM

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए