ईरान ने कभी भी वार्ता की मेज़ नहीं छोड़ी है, राष्ट्रपति रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104924-ईरान_ने_कभी_भी_वार्ता_की_मेज़_नहीं_छोड़ी_है_राष्ट्रपति_रईसी
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का कहना है कि तेहरान कभी भी वार्ता की मेज़ से दूर नहीं हुआ है और गंभीर वार्ता के लिए हमेशा तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०२१ ०७:३४ Asia/Kolkata
  • ईरान ने कभी भी वार्ता की मेज़ नहीं छोड़ी है, राष्ट्रपति रईसी

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी का कहना है कि तेहरान कभी भी वार्ता की मेज़ से दूर नहीं हुआ है और गंभीर वार्ता के लिए हमेशा तैयार है।

सोमवार की रात टीवी पर एक बातचीत के दौरान राष्ट्रपति रईसी ने कहा परमाणु वार्ता का कोई नतीजा निकलना चाहिए और दूसरे पक्ष को यह साबित करना चाहिए कि वह प्रतिबंध हटाने के लिए गंभीर है।

उन्होंने कहा कि ईरान जो कुछ कहता है, उस पर गंभीरता से अमल करता है, इसीलिए दूसरे पक्षों से भी ऐसी ही आशा रखता है।

शंघाई सहयोग संघठन में ईरान की सदस्यता का उल्लेख करते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि पड़ोसी और क्षेत्रीय देश, ईरान सरकार के लिए प्राथमिकता रखते हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के घटनाक्रमों के बारे में उन्होंने कहा कि तेहरान अपने इस पड़ोसी देश में एक ऐसी सरकार के गठन की उम्मीद करता है, जिसमें समाज के हर वर्ग और सम्प्रदाय का प्रतिनिधित्व हो।

राष्ट्रपति रईसी का कहना था कि अमरीका, दाइश जैसे आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहा है, क्योंकि वह इस क्षेत्र को अशांति और अस्थिर रखना चाहता है। msm