मादक पदार्थों से संघर्ष में ईरान पहले स्थान पर हैः गृहमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104942-मादक_पदार्थों_से_संघर्ष_में_ईरान_पहले_स्थान_पर_हैः_गृहमंत्री
गृहमंत्री अहमद वहीदी ने कहा है कि मादक पदार्थों से संघर्ष के मामले में ईरान, पहले नंबर पर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०२१ १५:१३ Asia/Kolkata
  • मादक पदार्थों से संघर्ष में ईरान पहले स्थान पर हैः गृहमंत्री

गृहमंत्री अहमद वहीदी ने कहा है कि मादक पदार्थों से संघर्ष के मामले में ईरान, पहले नंबर पर है।

ईरान के गृहमंत्री ने कहा कि अमरीका पर मादक पदार्थों की तस्करी को विस्तार देने का आरोप है किंतु इस संबन्ध में उससे पूछताछ नहीं की जाती।

अहमद वकीली ने तेहरान में मादक पदार्थों के संबन्ध में आयोजित एक बैठक में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के लिए मादक पदार्थो की तस्करी से संघर्ष विशेष महत्व रखता है।  उन्होंने बताया कि इस मार्ग में ईरान ने 3800 शहीद दिये हैं।

अहमद वकीली का कहना था कि ईरान के निकट इस विषय का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि उसने पिछले कुछ दशकों के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी से मुक़ाबले के लिए अपनी पूरी शक्ति झोंक रखी है।  उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों से होने वाली आय किसी से ढकी छिपी नहीं है अतः जो इससे लाभान्वित हो रहे हैं वे जल्द इसे छोड़ने वाले नहीं हैं।

ईरान के गृहमंत्री अहमद वकीली ने कहा कि अमरीकी अपनी पूरी शक्ति के साथ, 20 वर्षों तक अफ़ग़ानिस्तान में रहे।  इस दौरान वे वहां के बच्चों और महिलाओं की हत्या करने से बाज़ नहीं आए लेकिन मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में विफल रहे।  उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी सैन्य उपस्थिति के दौरान वहां पर मादक पदार्थों की तस्करी का काम काफी फला-फूला।  बताया जाता है कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीकी उपस्थिति के दौरान मादक पदार्थों के उत्पादन में 30 से 40 गुना वृद्धि हुई है। mm 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए