ईरान की नई पनडुब्बी कभी भी बनकर सामने आ सकती है....
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104984-ईरान_की_नई_पनडुब्बी_कभी_भी_बनकर_सामने_आ_सकती_है....
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने नई पनडुब्बी का निर्माण शुरू कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २०, २०२१ १५:४९ Asia/Kolkata
  • ईरान की नई पनडुब्बी कभी भी बनकर सामने आ सकती है....

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने नई पनडुब्बी का निर्माण शुरू कर दिया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना के कमान्डर एडमिरल शहराम ईरानी ने इस अवसर पर बल दिया कि आज की सैन्य उपलब्धि, सैन्य क्षेत्र में बहुत बड़ी कामयाबी है और हमने नई पनडुब्बी के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने देश के नये और भारी डिस्ट्रायर के शीघ्र बनने की ओर इशारा करते हुए कहा कि जमारान और सहन्द नामक डिस्ट्रायर जैसे की कुछ और डिस्ट्रायर बनाए जा रहे हैं और अगले कुछ महीनों में उनका अनावरणकर दिया जाएगा।

ईरान की नौसेना के कमान्डर ने ईरानी तेल टैंकरों पर समुद्री डकैतों के हमलों को विफल बनाए जने की ओर इशा करत हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता जहाज़रानी की सुरक्षा है और हम क्षेत्र से गुज़रने वाले हर टैंकर को सुरक्षा प्रदान करत हैं।

उनका कहना था कि अदन की खाड़ी, समुद्री डकैतों और समुद्री आतंकवादियों की उपस्थिति की वजह से प्रदूषित है और प्रदूषण फैला रही है और हम अपनी ताक़त की हिफ़ाज़त करते हुए समय पर मंच पर हाज़िर हो जाते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए