यूरोप को अमरीका की नीतियों का पालन नहीं करना चाहिए, ईरानी राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105186-यूरोप_को_अमरीका_की_नीतियों_का_पालन_नहीं_करना_चाहिए_ईरानी_राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने यूरोपीय संघ को सलाह दी है कि वह अमरीका की विस्तारवादी नीतियों का पालन न करे, क्योंकि वाशिंगटन की एकपक्षीय नीतियां पूरी दुनिया को नुक़सान पहुंचा रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०२१ ०८:१३ Asia/Kolkata
  • यूरोप को अमरीका की नीतियों का पालन नहीं करना चाहिए, ईरानी राष्ट्रपति

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने यूरोपीय संघ को सलाह दी है कि वह अमरीका की विस्तारवादी नीतियों का पालन न करे, क्योंकि वाशिंगटन की एकपक्षीय नीतियां पूरी दुनिया को नुक़सान पहुंचा रही हैं।

सोमवार को ईरान के लिए फ़िनलैंड के नए राजदूत के साथ मुलाक़ात में राष्ट्रपति रईसी ने कहाः हमें उम्मीद है कि यूरोपीय संघ और अन्य यूरोपीय देश अपनी रणनीतिक स्वतंत्रता की ओर क़दम बढ़ाएंगे और अमरीका की विस्तारवादी नीतियों से ख़ुद को अलग कर लेंगे।

फ़िनलैंड के नए राजदूत के मिशन के दौरान तेहरान और हेलसिंकी के बीच संबंधों के विस्तार के नए अध्याय की शुरूआत की आशा जताते हुए ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि यूरोपी को ईरान के साथ किए गए वादों को पूरा करना चाहिए।

फ़िनिश राजदूत कैरी कहिलुओतो का कहना था कि ईरान क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और उनका देश तेहरान के साथ अफ़ग़ानिस्तान समेत क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि अतीत में फ़िनलैंड ने ईरान में काफ़ी अच्छा निवेश किया था और अब उन्हें उम्मीद है कि एक बार फिर दोनों देशों के बीच सहयोग उसी स्तर पर पहुंच जाएगा। ms