अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की दूसरी बैठक तेहरान में कल होगी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों की दूसरी बैठक तेहरान में आयोजित होगी।
सईद ख़तीबज़ाद ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक तेहरान में होगी जिसमें रूस भी भाग लेगा।
एक संवाददाता सम्मेलन में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि देश के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी बुधवार को इस बैठक का उद्घाटन करते हुए भाषण देंगे।
उन्होंने बताया कि कल तेहरान में होने वाले इस सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान के 6 पड़ोसी देशों के साथ ही रूस भी उसमें भाग ले रहा है। ख़तीबज़ादे ने यह भी बताया कि इन देशों के राजदूत में भी बैठक में सम्मिलित होंगे।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस इस बैठक के लिए अपना संदेश भेजेंगे।
उन्होंने कहा कि महासचिव का यह संदेश इस अर्थ में है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र में सक्रिय कूटनीति का केन्द्र बन रहा है जो क्षेत्र में शांति स्थापित करने के मार्ग में क़दम आगे बढ़ाता है। ख़तीबज़ादे ने बताया कि ईरान में इस समय अफ़ग़ानिस्तान के 40 लाख शरणार्थी रह रहे हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए