आज हम अमेरिकी शक्ति के पतन के साक्षी हैं" मेजर जनरल बाक़िरी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105200-आज_हम_अमेरिकी_शक्ति_के_पतन_के_साक्षी_हैं_मेजर_जनरल_बाक़िरी
चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ मेजर जनरल मोहम्मद बाकिरी ने कहा है कि चुनौतियों के कठिन दौर गुज़रने के बाद आज हम अमेरिका अपराधी और उसके क्षेत्रीय पिछलग्गुरूओं की शक्ति में पतन के साक्षी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०२१ १४:४२ Asia/Kolkata
  • आज हम अमेरिकी शक्ति के पतन के साक्षी हैं

चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ मेजर जनरल मोहम्मद बाकिरी ने कहा है कि चुनौतियों के कठिन दौर गुज़रने के बाद आज हम अमेरिका अपराधी और उसके क्षेत्रीय पिछलग्गुरूओं की शक्ति में पतन के साक्षी हैं।

मेजर जनरल मोहम्मद बाक़िरी ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के भागने, इराक और सीरिया से अमेरिकी सैनिकों के एक भाग के निष्कासन के आरंभ होने और इसी तरह फार्स की खाड़ी से कुछ सैन्य उपकरणों के हटा लिये जाने को अमेरिकी शक्ति के पतन का चिन्ह बताया।

इसी प्रकार मेजर जनरल मोहम्मद बाक़िरी ने कहा कि अमेरिका अपराधी और ज़ायोनियों ने दर्शा दिया कि सीधे रूप से सैनिक कार्यवाही यद्यपि उनके लिए सख्त हो गयी है परंतु वे कभी भी ईरान की इस्लामी व्यवस्था के खिलाफ षडयंत्र रचने से बाज़ नहीं आने वाले हैं और हमेशा विभिन्न रूपों में ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के लिए समस्यायें उत्पन्न करेंगे। चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ ने कहा कि आज के हालात की ज़रूरत सशस्त्र सेना के अधिक होशियारी से रहने की है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए