विदेशमंत्री ने कहा कि हम एक मज़बूत संदेश भेज सकेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105220-विदेशमंत्री_ने_कहा_कि_हम_एक_मज़बूत_संदेश_भेज_सकेंगे
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेशमंत्रियों की एक आवाज़ से विश्व समुदाय, क्षेत्रीय देशों और स्वंय अफगानिस्तान में एक संयुक्त संदेश भेज सकेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०२१ १०:५७ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री ने कहा कि हम एक मज़बूत संदेश भेज सकेंगे

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेशमंत्रियों की एक आवाज़ से विश्व समुदाय, क्षेत्रीय देशों और स्वंय अफगानिस्तान में एक संयुक्त संदेश भेज सकेंगे।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि हम अफगानिस्तान में एक व्यापक सरकार के गठन का समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने बल देकर कहा कि अफगानी नागरिकों और पड़ोसी देशों के साथ सीमाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी काबुल की है और अफगानिस्तान को वर्तमान स्थिति से बाहर निकालने के लिए सबको उसकी मदद करनी चाहिये।

साथ ही विदेशमंत्री ने कहा कि संप्रभुता की सुरक्षा और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना इस्लामी गणतंत्र ईरान की सिद्धांतिक नीति का भाग है। उन्होंने कहा कि अगर आज की बैठक में अफगानिस्तान में एक व्यापक सरकार के गठन के लिए एक मज़बूत संदेश भेजा जाता है तो मानो अतिग्रहण से मुकाबले में अफगान जनता की भूमिका पर ध्यान दिया गया।

अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि अफगानिस्तान को हालिया संकट से बाहर निकालने के लिए देश के अंदर एकता और समस्त संभावनाओं से लाभ उठाये जाने की ज़रूरत है। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि पहले चरण में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों और विश्व समुदाय को अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति, आतंकवाद में विस्तार, मादक पदार्थों की तस्करी, मानवाधिकार और महिलाओं के अधिकार वे चीज़ें हैं जिन पर ध्यान दिये जाने की ज़रूरत है।

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की बहुत सी समस्याओं का संबंध विदेश से है और गत दो दशकों के दौरान अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ है अमेरिका को उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिये और अफगानी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उसे विश्व समुदाय के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए