ईरान के विरुद्ध ज़ायोनियों की नई योजना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105238-ईरान_के_विरुद्ध_ज़ायोनियों_की_नई_योजना
इस्राईल के समाचारपत्र हआरेत्स ने ईरान पर साइबल हमले में ज़ायोनी शासन की भूमिका से पर्दा उठाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०२१ १७:२२ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध ज़ायोनियों की नई योजना

इस्राईल के समाचारपत्र हआरेत्स ने ईरान पर साइबल हमले में ज़ायोनी शासन की भूमिका से पर्दा उठाया है।

हआरेत्स के अनुसार ज़ायोनी शासन ने ईरान के संदर्भ में नई रणनीति तैयार की है जिसमें ईरानी जनता को लक्ष्य बनाया गया है।

मंगलवार को ईरान में पेट्रोल पंपों पर तेल की सप्लाई में गड़बड़ी पैदा हो गई थी।  बाद में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सूत्रों से पता चला कि ईरान के फ्यूल नेटवर्क पर साइबर हमला हुआ है।

अरब-48 के संवाददाता  Jonathan Liss ने यह बात स्वीकार की है कि ईरान के पेट्रोल पंपों पर जो साइबर हमला किया गया वह इस्राईल की ईरान विरोधी नई नीति का हिस्सा है।  इस्राईल के एक सूत्र ने हआरेत्स को बताया कि ईरान की जनता को लक्ष्य बनाकर इस्राईल, वहां की व्यवस्था को पुराना और ख़राब दर्शाकर चाहता है कि ईरानियों को परमाणु तकनीक के प्रयोग से हताश कर दिया जाए।

इसी बारे में एक अन्य इस्राईली समाचारपत्र यदीऊत अहारूनूत के एक टीकाकार यूसी यहूशोआ ने भी फ्यूल नेटवर्क पर साइबर हमलें में ज़ायोनी शासन का हाथ बताया है।    एक ज़ायोनी चैनेल ने पेट्रोल पंपों पर तेल की स्पलाई के बाधित होने के बारे में बताया है कि यह भी संभव है कि इस हमले के पीछे किसी एक देश का हाथ हो।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए