अफ़ग़ानियों की समस्याओं की पूरी ज़िम्मेदारी अमरीका परः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105242-अफ़ग़ानियों_की_समस्याओं_की_पूरी_ज़िम्मेदारी_अमरीका_परः_अब्दुल्लाहियान
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की जो परेशानियां हैं उनका ज़िम्मेदार अमरीका ही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०२१ २०:१२ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानियों की समस्याओं की पूरी ज़िम्मेदारी अमरीका परः अब्दुल्लाहियान

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की जो परेशानियां हैं उनका ज़िम्मेदार अमरीका ही है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तेहरान में अफ़ग़ानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तेहरान, अफ़ग़ानिस्तान में एसी सरकार के गठन का समर्थक है जिसमें समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस समय अफ़ग़ानिस्तान की जनता जिन समस्याओं का सामना कर रही है उनकी पूरी ज़िम्मेदारी अमरीका पर आती है।  उनका कहना था कि पिछले दो दशकों की उपस्थिति में अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में जो कुछ किया है आज उसका भुगतान अफ़ग़ानी जनता को करना पड़ रहा है।

याद रहे कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन, अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका की 20 वर्षों की उपस्थिति के बाद की स्थिति को त्रासदी का नाम दे चुके हैं।  उनका कहना था कि वहां की जो स्थिति बनी है वह अमरीकी क्रियाकलापों का परिणाम है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए