अमरीका के साथ हमारा कोई संपर्क नहीं हैः ख़तीबज़ादे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105414-अमरीका_के_साथ_हमारा_कोई_संपर्क_नहीं_हैः_ख़तीबज़ादे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि अमरीका के साथ किसी भी प्रकार के संपर्क पर आधारित ख़बर पूरी तरह से निराधार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०१, २०२१ १२:३२ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ हमारा कोई संपर्क नहीं हैः ख़तीबज़ादे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि अमरीका के साथ किसी भी प्रकार के संपर्क पर आधारित ख़बर पूरी तरह से निराधार है।

सईद ख़तीबज़ादे ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

अमरीका की ओर से बग़दाद में वार्ता के लिए ईरान को प्रस्ताव देने पर आधारित पश्चिमी संचार माध्यमों द्वारा पेश किये गए इस समाचार के बारे में कहा कि लंबे समय में इस्लामी गणतंत्र ईरान और अमरीका के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में हमारी नीति पूरी तरह से स्पष्ट है।  उन्होंने कहा कि अमरीका, प्रस्ताव-2231 का उल्लंघनकर्ता है।  वह एक पक्षीय ढंग से परमाणु समझौते से स्वयं ही निकल गया।  उसी ने परमाणु समझौते को समाप्त करने के लिए अथक प्रयास किये।  अमरीका ने ही ईरान के विरुद्ध अत्याचारपूर्ण ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध लगाए।

ख़तीबज़ादे का कहना था कि जबतक यह सब समाप्त नहीं होता उस समय तक ईरान की ओर से अमरीका के साथ किसी भी रूप में संपर्क संभव नहीं है।

उन्होंने यूरोपीय संघ को सुझाव दिया है कि वह व्यवहारिक रूप में क़दम उठाए।  ख़तीबज़ादे ने कहा कि परमाणु समझौते से अमरीका के निकल जाने के बाद ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी की तिकड़ी ने अपने किसी भी वचन को पूरा नहीं किया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस्लामी शिक्षाओं और इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के फ़त्वे के आधार पर ईरान कभी भी परमाणु शस्त्रों के निर्माण के लिए प्रयासरत नहीं रहा है और आगे भी इस बारे में प्रयास नहीं करेगा।  उन्होंने कहा कि पूरे विश्व को मिलकर परमाणु निशस्त्रीकरण के लिए प्रयास करने चाहिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए