ईरानी पहलवानों ने मचाई धूम, कई पदक किये हासिल
ईरान के पहलवानों ने कुश्ती के अन्तर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में सोने के पदक सहित कई अन्य पदक प्राप्त किये हैं।
सर्बिया के बेलग्रेड नगर में अंडर ट्वेंटी थ्री, ग्रीको रोमन कुश्ती की अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा चल रही है।
विश्व स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में ईरान ने सोने का एक, चांदी के दो और दो कांस्य पदक प्राप्त किये हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ग्रीको रोमन कुश्ती का यह आयोजन पहलीं नवंबर से बेलग्राड मे चल रहा है।
इसी प्रतिस्पर्धा में ईरान के मिर्ज़ाज़ादे ने 103 किलोग्राम की कैटेगिरी में सोने का पदक हासिल करने में सफलता पाई जबकि 55 और 77 किलो की कैटेगिरी में पूया दादमर्ज़ तथा अमीन कावयानी नेज़ाद ने एक-एक चांदी का पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार से इस प्रतिस्पर्धा में अलीरेज़ा नेजाती और नासिर अलीज़ाद ने 27 किलोग्राम की कैटेगिरी में एक-एक कांस्य पदक जीता।
याद रहे कि ईरान की टीम ने इस प्रतिस्पर्धा में सबसे अधिक 95 प्वाइंट हासिल किये हैं। अब उसका रूस के साथ मुक़ाबला है जिसके बाद चैंपियन का एलान किया जाएगा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए