ईरान का तेल चुराने की अमरीकी कोशिश निंदनीयः इब्राहीमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105558-ईरान_का_तेल_चुराने_की_अमरीकी_कोशिश_निंदनीयः_इब्राहीमी
राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा है कि अमरीका द्वारा ईरान का तेल चुराने का प्रयास एक बहुत ही घटिया और निंदनीय काम था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०२१ १२:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान का तेल चुराने की अमरीकी कोशिश निंदनीयः इब्राहीमी

राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा है कि अमरीका द्वारा ईरान का तेल चुराने का प्रयास एक बहुत ही घटिया और निंदनीय काम था।

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने गुरूवार को पूर्वी तेहरान में 13 आबान से संबन्धित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईआरजीसी के जवानों द्वारा अमरीका की तेल चोरी को विफल बनाने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि अमरीका का काम आम लोगों की नज़रों से भी निंदनीय था।  राष्ट्रपति रईसी ने बताया कि 70 वर्षों से अधिक समय से अमरीका, ईरान के साथ शत्रुता करता आ रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आरंभिक 30 वर्षों में तो अमरीकी, ईरान में अपने पिट्ठू शासकों का समर्थन करते हुए देश के संसाधनों का दोहन किया करते थे।  राष्ट्रपति के अनुसार जबसे इस्लामी क्रांति सफल हुई है उस समय से अर्थात लगभग 43 वर्षों से अमरीकियों ने ईरान राष्ट्रं के विरुद्ध दुश्मनी समाप्त न होने वाला मोर्चा खोल रखा है।

याद रहे कि ईरान का तेल लेकर जा रहे एक टैंकर को अमरीकी पोत ने ओमान सागर में अपने नियंत्रण में ले लिया था।  फिर अमरीकियों ने उसका तेल किसी अन्य टैंकर में डालकर तेल और टैंकर को अज्ञात गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।

इस बीच ईरान की आईआरजीसी की नौसेना ने हेलीबर्न आप्रशेन के ज़रिए उस टैंकर पर नियंत्रण कर लिया जो ईरानी तेल लेकर जा रहा था  उन्होंने उसको ईरान के जलक्षेत्र की ओर रवाना कर दिया।  हालांकि अमरीकी सेना ने कई हेलीकाप्टरों और युद्धपोतों की मदद से तेल टैंकर का पीछा किया लेकिन आईआरजीसी के जवानों के साहसी प्रतिरोध के कारण अमरीकी नौसेना कुछ न कर सकी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए